प्रेम मंदिर के बारे में जानकारी

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आप सभी का मेरे नए लेख में जिसमें मैं आपको प्रेम मंदिर के बारे में बताऊंगा। यह मंदिर उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा में वृंदावन नामक स्थान पर स्थित है। यह मंदिर राधा कृष्ण और सीता राम भगवान को समर्पित है। मंदिर के पहली मंजिल पर राधा कृष्ण भगवान विराजमान हैं और दूसरे मंजिल पर सीता राम भगवान विराजमान हैं। इस मंदिर की स्थापना पांचवें जगद्गुरु, कृपालु जी महाराज द्वारा की गई है। इस मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण और उनके अनुयायियों का चित्रों से बहुत सुंदर वर्णन किया गया है। प्रेम मंदिर में शाम को प्रकाश की सजावट अपने आप में एक शानदार दृश्य है और सुंदर वातावरण को देखने के लिए इसे लाइव देखने की जरूरत है।

प्रेम मंदिर

प्रेम मंदिर वृंदावन  

प्रेम मंदिर के निर्माण कार्य की शुरुवात सन 2001 में हुयी थी। इस मंदिर को बनने में बहुत समय लगा था, इसका उद्घाटन समारोह फरवरी 2012 में हुआ था। इस मंदिर को बनाने में 150 करोड़ रुपए खर्च हुये थे। इस मंदिर के पास में ही 73000 वर्ग फुट का एक सत्संग हॉल भी बनाया गया है। जिसके अंदर 25000 से भी अधिक लोग बैठ सकते हैं। मंदिर चारों ओर से सुंदर बगीचों और फव्वारों से घिरा हुआ है। मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं जैसे- झूलन लीला, गोवर्धन लीला, रास लीला और कालिया नाग लीला का भी बहुत शानदार चित्रण किया गया है।

असम में स्थित कामाख्या मंदिर के बारे में यहाँ पर जाने 

प्रेम मंदिर की वास्तुकला  

प्रेम मंदिर को बनने में लगभग 12 साल का समय लगा। यह मंदिर 56 एकड़ के परिसर में फैला हुआ है। इस मंदिर निर्माण पूरी तरह से इटालियन मार्बल से किया गया है। मंदिर के ऊपर जो ध्वज विराजमान है उसकी ऊंचाई 125 फीट ओर लंबाई 190 फीट है। यह मंदिर दो मंज़िला मंदिर है। मंदिर प्रांगण में मंदिर के मंच की परिक्रमा के लिए मार्ग का निर्माण किया गया है। इस मार्ग को जमीन से थोड़ा बहुत ऊंचाई पर बनाया गया है, जिससे यहाँ आने वाले लोग आसानी से श्री कृष्ण की लीलाओं को दर्शाने वाले पैनलों के दर्शन कर सके। मंदिर के चारों ओर 3.25 फीट मोटी दीवारें हैं। मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश विराजमान है। इस कलश और ध्वज का भर उठाने के लिए गर्भग्रह की दीवारों को 8 फीट मोटा बनाया गया है। मंदिर के बाहर 84 पैनल बनाए गए हैं, जिसमें श्री राधा कृष्ण की प्रेममयी लीलाओं को प्रदर्शित किया जाता है। इसके अलावा मंदिर परिसर में राधा कृष्ण लीला या भगवान कृष्ण के चमत्कारों के कई चित्र भी मंदिर के अंदर विराजमान हैं।

वृंदावन मंदिर  

प्रेम मंदिर की सजावट और नक्काशी की सराहना अक्सर यहाँ आने वाले तीर्थयात्रियों द्वारा की जाती है। वृंदावन के अन्य मंदिरों के विपरीत यहां फोटोग्राफी की स्वतंत्र रूप से अनुमति है, इसलिए आप पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को प्रेम मंदिर के विभिन्न हिस्सों में अपने स्मार्टफोन पर वीडियो शूट करते हुए और सेल्फी क्लिक करते हुए देख सकते हैं। पूरे मंदिर परिसर का रखरखाव बहुत ही शंदार तरीके से किया गया है, जिससे यह किसी भव्य फिल्म सेट से कम नहीं दिखता है। विशेष रूप से शाम के समय यहाँ वास्तव में अद्भुत अनुभव मिलता है क्योंकि रंगीन रोशनी ने पूरे सफेद संगमरमर के मंदिर और इसके परिसर को रोशन कर दिया, जिससे यह वास्तव में भव्य और सुंदर दिखता है।

प्रेम मंदिर

प्रेम मंदिर के पास घूमने की जगह  

प्रेम मंदिर के आस पास घूमने वाली कुछ प्रमुख जगहों के बारे में जानकारी नीचे दी गयी है।

1- श्री कृष्ण बलराम मंदिर इस्कॉन वृंदावन 

श्री कृष्ण बलराम मंदिर या इस्कॉन वृंदावन दुनिया के प्रमुख इस्कॉन मंदिरों में से एक है। यह एक गौड़ीय वैष्णववाद मंदिर है जो भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में मथुरा जिले के वृंदावन शहर में स्थित है। यह मंदिर हिंदू देवताओं कृष्ण और बलराम को समर्पित है। मंदिर के अन्य देवता हैं - राधा कृष्ण और गौरांग नित्यानंद। यह मंदिर प्रेम मंदिर से लगभग 550 मीटर की दूरी पर स्थित है।

2- बांके बिहारी मंदिर 

बांके बिहारी मंदिर भी मथुरा जिले के पवित्र शहर वृंदावन में ही स्थित है। यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित राधा-वल्लभ परंपरा का एक हिंदू मंदिर है। इसका निर्माण 1864 में किया गया था। श्री राधा वल्लभ मंदिर के पास स्थित, बांके बिहारी की मूल रूप से निधिवन में पूजा की जाती थी। कृष्ण की छवि त्रिभंगा मुद्रा में खड़ी है। स्वामी हरिदास ने मूल रूप से कुंज-बिहारी के नाम से इस भक्ति छवि की पूजा की। यह मंदिर प्रेम मंदिर से लगभग 4.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

3- श्री वृंदावन चंद्रोदय मंदिर 

श्री वृंदावन चंद्रोदय मंदिर 700 करोड़ की संभावित लागत से बना दुनिया के सबसे महंगे मंदिरों में से एक होने की संभावना है। मंदिर की योजना इस्कॉन बैंगलोर द्वारा बनाई गई है। इस मंदिर की ऊंचाई लगभग 700 फीट और 540,000 वर्ग फुट का एक निर्मित क्षेत्र भी इसमें शामिल है। यह परियोजना 62 एकड़ भूमि में स्थापित है और इसमें 12 एकड़ पार्किंग और एक हेलीपैड शामिल है। यह मंदिर प्रेम मंदिर से लगभग 3 किलोमीटर दूर है।

4- केसी घाट 

केसी घाट यमुना के तट पर स्थित शहर के सबसे महत्वपूर्ण घाटों में से एक है। यह उन स्थानों में से एक है जहां सुबह-सुबह पर्यटकों और धार्मिक भक्तों द्वारा समान रूप से दौरा किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने केशी नाम के राक्षस का वध करने के बाद यमुना के जल में डुबकी लगाई थी। इसलिए यह स्थान वृंदावन में देखने के लिए सबसे अनोखी जगहों में से एक है। यह घाट प्रेम मंदिर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

5- निधिवन 

निधिवन जिसे सेवा कुंज के नाम से भी जाना जाता है, वृंदावन में स्थित एक सुंदर विशाल उद्यान है। यह वृंदावन में देखने के लिए सबसे प्रतिष्ठित स्थानों में से एक है। यह जगह साल भर लोगों से भरी रहती है क्योंकि इस जगह से कई कहानियाँ जुड़ी हुई हैं। लोगों का मानना है कि कृष्ण और राधा ने एक ही बगीचे में रास लीला की थी।

प्रेम मंदिर

नेपाल में स्थित पशुपति नाथ मंदिर के बारे में यहाँ पर जाने 

प्रेम मंदिर खुलने का समय  

प्रेम मंदिर के खुलने की समय

सुबह 5.30 बजे।

आरती का समय सुबह 6:30 बजे।              

दर्शन का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।

शाम को दर्शन 4:30 बजे से 8:30 बजे तक।

रात 8.30 बजे मंदिर बंद हो जाता है।

डिजिटल म्यूजिकल फाउंटेन का समय शाम 7.30 बजे से रात 8 बजे तक होता है।

वृंदावन प्रेम मंदिर में कैसे पहुंचे  ?

हवाई मार्ग से प्रेम मंदिर में पहुँचने के लिये खेरिया हवाई अड्डे से टैक्सी या बस के माध्यम से पहुँच सकते हैं। हवाई अड्डे से मंदिर की दूरी लगभग 78 किलोमीटर है।

रेल मार्ग से प्रेम मंदिर में पहुँचने के लिये वृंदावन रेलवे स्टेशन से ऑटो टैक्सी या टैक्सी से मंदिर परिसर तक पहुँच सकते हैं। रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 4.4 किलोमीटर है।

रोड मार्ग से प्रेम मंदिर में पहुँचने के लिये उत्तर प्रदेश राज्य के किसी भी शहर से परिवहन निगम की बसों,निजी बसों और टैक्सियों के माध्यम से प्रेम मंदिर परिसर में पहुँच सकते हैं।

वृंदावन प्रेम मंदिर के पास होटल  

प्रेम मंदिर के पास स्थित होटलों की सूची नीचे दी गयी है। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी होटल में रुक सकते हैं। ये सभी होटल मंदिर के पास ही स्थित हैं-

1- Shri Yamuna Palace.

2- Hotel Shri Radha Nikunj Vrindavan.

3- Kadamb Resort Spiritual Stay.

4- Hotel Agrahari Dham.

5- Braj Villas Family Suits.

6- Radha Krishna dham beside iskon gowsala.

7- Shri Ashray Dhara.

8- Hotel Ananda castle.

9- Bhakti Dhama

10- Hare Krishna Orchid.

Conclusion

आशा करता हूँ कि मैंने जो आपको  प्रेम मंदिर के बारे में आपको जानकारी दी वह आपको अच्छे से समझ आ गयी होगी। मैंने इस पोस्ट में इस मंदिर से संबन्धित सम्पूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है।

अगर आप किसी मंदिर के बारे में जानना चाहते हो तो हमें कमेंट करके बताएं। जो भी लोग आपके आस पास में या आपके दोस्तो में मंदिरों के बारे में जानना चाहते हैंआप उनको हमारा पोस्ट शेअर कर सकते है। हमारी पोस्ट को अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद।

 Note 

अगर आपके पास  प्रेम मंदिर के बारे में और अधिक जानकारी है तो आप हमारे साथ शेअर कर सकते हैंया आपको मेरे द्वारा दी गयी जानकारी आपको गलत लगे तो आप तुरंत हमे कॉमेंट करके बताएं।