त्रिकुटा मंदिर के बारे में जानकारी
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का मेरे एक और नये लेख में जिसमें मैं आज आप लोगों को माँ त्रिकुटा मंदिर के बारे में जानकारी दूँगा । माँ त्रिकुटा का यह मंदिर राजस्थान के कोटा में बूंदी रोड पर स्थित है। जो कोटा शहर से लगभग 10 किमी की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर में विराजमान त्रिकुटा माता को वैष्णो देवी का ही रुप माना जाता है। माता के इस मंदिर का निर्माण कार्य कोटा में लगभग 10 से 12 वर्षों से चल रहा था। जो वर्ष 2021 में पूरा हुआ। त्रिकुटा माता के इस मंदिर को नवंबर 2021 में आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।
त्रिकुटा मंदिर की वास्तुकला
त्रिकुटा माता का यह मंदिर वैष्णो देवी मंदिर के समान पहाड़ियों और गुफाओं के रूप में बना हुआ है। मंदिर के मुख्य गर्भगृह में माँ वैष्णो देवी की मूर्ति विराजमान है। जो दिखने में बिल्कुल कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी की मूल मूर्ति की तरह दिखती है। इस मंदिर विशाल द्वार मंदिर की सुंदरता को बढ़ाता है। जिसके दोनों ओर विशाल शेर और हाथी की मूर्तियाँ बनाई गई हैं। इस मंदिर को आम लोगों के लिए नवंबर 2021 में खोल दिया गया था। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण मंदिर परिसर के केंद्र में भगवान शिव की विशाल मूर्ति है। इस मंदिर के अन्य आकर्षण प्राकृतिक दिखने वाली गुफाएँ, झरने, पेड़, जानवर, पत्थर की नक्काशी, भगवान हनुमान और पार्वती देवी जैसे हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियाँ हैं। यहाँ पर एक चरण पादुका का मंदिर भी स्थित है।
त्रिकुटा मंदिर कोटा का खुलने का समय
माता का त्रिकुटा मंदिर पूरे सप्ताह भार खुले रहता है। आप इसी भी दिन इस मंदिर में घूमने लिए जा सकते हो। यह मंदिर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहता है। इस समय अवधि के बीच में आप किसी भी समय इस मंदिर में जा सकते हो। अगर आप इस मंदिर को पूरी तरह से देखना चाहते हो तो आपको लगभग 1 से 2 घंटे का समय लगेगा। आप इस मंदिर को देखने के लिए आ रहे हो तो थोड़ा अधिक समय के साथ आयें। जिससे आप इस मंदिर को अच्छी तरह से देख सको।
त्रिकुटा मंदिर कोटा में आने के दिशा-निर्देश
जो भी लोग माता त्रिकुटा मंदिर को देखने के लिए आना चाहते हैं। उनको इस मंदिर में आने के कुछ दिशा-निर्देश अवश्य जन लेने चाहिए।
1- माता के इस मंदिर परिसर के अंदर कैमरा, मोबाइल फोन, चमड़े की बेल्ट, जूते और अन्य गैजेट्स पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। आप इस
परिसर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी नहीं कर सकते हो।
2- यहाँ पर कटरा नाम का एक फूड कोर्ट मौजूद है। जहां आप मंदिर जाते समय कुछ
खाना खा सकते हैं। इस फूड कोर्ट में भी कैमरा और मोबाइल फोन प्रतिबंधित हैं।
3- आप शराब या सिगरेट जैसी कोई भी नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद मंदिर
परिसर में प्रवेश नहीं कर सकते हो।
4- यहाँ आने वाले सभी भक्तों का नैतिक कर्तव्य है, कि वह मंदिर की वास्तुकला और नवनिर्मित मूर्तियों को स्वच्छ रखें और उन्हे किसी भी प्रकार का नुकसान ना पहुँचाए।
त्रिकुटा मंदिर कोटा टिकट और अन्य शुल्क
त्रिकुटा मंदिर कोटा में आप जाओगे तो वर्तमान में एक व्यक्ति के लिए टिकट की
कीमत 50
रुपये है। लेकिन बाद में टिकट के मूल्यों में वृद्धि हो
सकती है। यह मंदिर राजस्थान और आसपास के राज्यों के लोगों के लिए एक उभरता हुआ
पर्यटन स्थल बन रहा है।
अगर आप अपने वाहन से यहाँ आते हो तो यहाँ का पार्किंग शुल्क दो पहिया वाहनों के लिए 10 रुपये और चार पहिया वाहनों के लिए 30 रुपये निर्धारित किया गया है। जिसमें भविष्य में वृद्धि हो सकती है।
त्रिकुटा मंदिर कोटा के आस पास घूमने के स्थान
त्रिकुटा मंदिर कोटा के आस पास घूमने वाले स्थानों के बारे में नीचे जानकारी
दी गई है। अगर आप कोटा जा रहे हैं तो आपको यहाँ अपने दोस्तों और परिवार के साथ
घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।
1- सेवन वंडर्स पार्क
अगर आपने दुनियाँ के सात अजूबे नहीं देखें हैं, तो कोई बात नहीं है। आप इन
अजूबों को सेवन वंडर्स पार्क में देख सकते हो। इस पार्क में दुनिया के सभी सात
अजूबों के लघु चित्रों को दिखाया गया है। इस पार्क को शहरी विकास विभाग द्वारा 20
करोड़ की लागत से बनाया गया है।
2- गरड़िया महादेव
गरड़िया महादेव कोटा में दौलतगंज के पास स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर और लोकप्रिय
पर्यटन स्थल है। यह मंदिर समुद्र तल से 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस मंदिर के
तल पर चंबल नदी विराजमान है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और हरे-भरे मैदान पर्यटकों
को बहुत पसंद आते हैं।
3- किशोर सागर और जगमंदिर पैलेस
जगमंदिर पैलेस कोटा में स्थित एक कृत्रिम सुरम्य झील के किनारे पर बसा एक आकर्षक
बृज विलास महल है। इस महल का निर्माण लाल बलुआ पत्थरों से किया गया है। किशोर सागर
झील के नीले पानी में महल की सुंदर दीवारों और गुम्बदों के प्रतिबिंब का मनमोहक द्रश्य
दिखाई देता है।
4- चंबल रिवर सफारी
चंबल रिवर सफारी कोटा के पास चंबल नदी के पर आयोजित की जाती है। इस रिवर सफारी
में रेत के किनारों और नालों में एक नाव की खोज की जाती है। एक घंटे की इस सफारी
में आप घड़ियाल, मगरमच्छ
के साथ करीब 300 प्रवासी
और निवासी पक्षियों को देखने का आनंद प्राप्त कर सकते हो।
5- सिटी पैलेस
सिटी पैलेस कोटा शहर के गौरवशाली शाही इतिहास के प्रमाण है। यह कोटा शहर में स्थित एक सुंदर महल है। इस महल की दीवारों पर बने भव्य चित्र, दर्पण की दीवारों, दर्पण की छत, लटकी हुई रोशनी और फूलों की सजावट इस महल की सुंदरता को बढ़ा देते हैं। जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
त्रिकुटा मंदिर कोटा में कैसे पहुँचे ?
हवाई मार्ग से माता त्रिकुटा मंदिर कोटा राजस्थान
में पहुँचने के लिये सवाई माधोपुर हवाई अड्डे से टैक्सी या बस के माध्यम से मंदिर
तक पहुँच सकते हैं। हवाई अड्डे से मंदिर की दूरी लगभग 128 किलोमीटर है।
रेल मार्ग
से माता त्रिकुटा मंदिर कोटा राजस्थान में पहुँचने के लिये कोटा रेलवे
स्टेशन से ऑटो टैक्सी या बस के माध्यम से मंदिर परिसर तक पहुँच सकते हो। रेलवे
स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है।
रोड मार्ग से माता त्रिकुटा मंदिर कोटा राजस्थान में पहुँचने के लिये राजस्थान राज्य के किसी भी शहर से परिवहन निगम की बसों,निजी बसों और टैक्सियों के माध्यम से मंदिर परिसर में पहुँच सकते हैं।
त्रिकुटा मंदिर कोटा के पास स्थित होटल
माता त्रिकुटा मंदिर कोटा राजस्थान के आस पास स्थित होटलों के बारे में जानकारी नीचे दी गई है आप अपनी
सुविधानुसार किसी भी होटल में रुक सकते हो।
1- Hotel Flowers Inn.
2- HOTEL RAJ PALACE.
3- Hotel The Uday
Regency.
4- The Wallflower
Hotel.
5- Hotel Frontier Royal
& Banquet.
6- Hotel Rallentino.
7- The Geeta Hotel.
8- Hotel Galaxy Inn.
9- CRYSTAL INN HOTEL.
10- Jain Royal Hotel.
Conclusion
आशा करता हूँ कि मैंने जो आपको त्रिकुटा मंदिर कोटा राजस्थान के बारे में आपको
जानकारी दी वह आपको अच्छे से समझ आ गयी होगी। मैंने इस पोस्ट में इस मंदिर से
संबन्धित सम्पूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है।
अगर आप किसी मंदिर के बारे में जानना चाहते हो तो हमें कमेंट करके बताएं। जो
भी लोग आपके आस पास में या आपके दोस्तो में मंदिरों के बारे में जानना चाहते हैं,
आप उनको हमारा पोस्ट शेअर कर सकते है। हमारी पोस्ट को अपना
कीमती समय देने के लिए धन्यवाद।
Note
अगर आपके पास त्रिकुटा मंदिर कोटा राजस्थान के बारे में और अधिक जानकारी है तो
आप हमारे साथ शेअर कर सकते हैं, या आपको मेरे द्वारा दी गयी जानकारी आपको गलत लगे तो आप
तुरंत हमे कॉमेंट करके बताएं।
0 टिप्पणियाँ